Saturday, 27 May 2023

स्वर्णकार शिक्षा सदन के विद्यार्थियों ने भरी उड़ान - अनेक विद्यार्थियों का विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयन; एक नियुक्त, शेष प्रक्रियाधीन




आदरणीय समाजबंधु,
ज्ञातव्य है कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी अंतर्गत संचालित स्वर्णकार शिक्षा सदन, जयपुर का गत एक वर्ष से आप सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। 
जिस उद्देश्य से समाजबंधु बढ़चढ़कर शिक्षा सदन के निर्माण में अनवरत सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उस उद्देश्य की प्राप्ति का शुभारम्भ हो गया है। 
आपको सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि स्वर्णकार शिक्षा सदन में अध्ययनरत् विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर अग्रसर हो रहे हैं। 
श्री चेतन सोनी (भामा) सुपुत्र श्री रामबाबू सोनी एवं श्रीमती अयोध्या देवी सोनी, बैनाड, जयपुर स्वर्णकार शिक्षा सदन के प्रथम विद्यार्थी हैं जिनका चयन राजकीय सेवा में हुआ है। आप आर.पी.एस. सी. सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 उत्तीर्ण कर इसमें चयनित हुए और वर्तमान में जवाहर राजकीय जिला चिकित्सालय, जैसलमेर (पी.एम.ओ. ऑफिस) में सहायक  सांख्यिकी अधिकारी (पैतृक विभाग - आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, राजस्थान सरकार) के पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। 
संस्था परिवार की ओर से आपको एवं आपके परिवारजन को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए श्री चेतन जी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आप स्वयं को स्थापित कर स्वर्णकार शिक्षा सदन की उन्नति एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों की लक्ष्य प्राप्ति में भी अवश्य ही सहयोगी बनेंगे। 

सम्पर्क : श्री रामबाबू भामा (पिता), 9414248985
 
शुभाकांक्षी
स्वर्णकार शिक्षा सदन परिवार, जयपुर
सम्पर्क : 9314405401

1 comment:

  1. संस्था परिवार के प्यार, आशीर्वाद और सहयोग से ही यह सब संभव हो पाया है....
    कृपया आप सब इसी प्रकार से आगे भी हमारा सहयोग करते रहें... जिससे कि हम सब आगे और भी अच्छा कर सकें।
    आप सभी का धन्यवाद...🙏🙏🙏

    ReplyDelete

विनम्र अनुरोध