जैसा कि विदित है मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित स्वर्णकार शिक्षा सदन छात्रावास का लोकार्पण गत वर्ष 10 अप्रैल, 2022 को रामनवमी के शुभ अवसर पर देशभर से पधारे हुए समाजबंधुओं एवं श्रेष्ठ संतों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था। तदुपरान्त प्रदेश के अनेक जिलों से समाज के विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास की सुविधाओं का उपयोग किया गया। वर्षभर 50 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास में अध्ययन किया गया जिनमें अनेक विद्यार्थियों का निजी संस्थानों एवं राजकीय सेवाओं में चयन हुआ। इस अवधि में समाज के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों द्वारा समय-समय पर छात्रावास पहुँचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया गया।
10 अप्रैल, 2023 को छात्रावास को संचालित हुए एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विद्यार्थियों द्वारा एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास परिसर को सजाया गया और माँ सरस्वती की पूजार्चना करते हुए हनुमान चालिसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने केक काटकर सभी का मुँह मीठा किया। छात्र विष्णु रोड़ा एवं सभी सहयोगी छात्रों द्वारा छात्रावास की प्रथम वर्षगांठ को भली प्रकार उत्साहपूर्वक मनाया गया।
संस्था परामर्शद् श्री चन्द्रपकाश अग्रोया ने इस अवसर पर सपत्नीक उपस्थित होकर विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। अध्यक्ष श्री रमाकान्त जौहरी द्वारा जयपुर से बाहर होने के कारण छात्रों को दूरभाष पर बधाई प्रेषित की गई। संस्था महामंत्री उमेश कुमार जौड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश मायछ एवं छात्रावास वार्डन राजेन्द्र डांवर एवं अन्य सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।



No comments:
Post a Comment