Swarnkar Shiksha Sadan
THIS BLOG WILL HELP YOU TO KNOW MORE ABOUT SWARNKAR SHIKSHA SADAN.
Tuesday, 24 February 2026
Monday, 23 February 2026
श्रीमान् किशन लाल सोनी (मांडन) हैदराबाद (मूल निवास नागौर, राजस्थान) बने स्वर्णकार शिक्षा सदन के 50वें प्रमुख सदस्य

प्रतिष्ठान :
मैसर्स श्री शिवम ज्वैलर्स
सिकन्दराबाद-रामचन्द्रपुरम
प्रोप0 :
मुन्नालाल माण्डण
किशन लाल माण्डण
महावीर प्रसाद माण्डण
आदरणीय समाजबंधु,
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी, जयपुर अन्तर्गत निर्माणाधीन स्वर्णकार शिक्षा सदन का निर्माण अंतिम चरण में है। छात्रावास का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
अत्यन्त हर्ष का विषय है कि श्रीमान् किशनलाल माण्डण सुपुत्र स्व. श्रीमान् भंवरलाल जी माण्डण एवं श्रीमती बाया देवी जी माण्डण द्वारा स्वर्णकार शिक्षा सदन की प्रमुख सदस्यता (सदस्यता शुल्क 11.00 लाख) ग्रहण की गई है। इस हेतु आपको कोटिशः साधुवाद प्रेषित करते हैं। स्वर्णकार शिक्षा सदन के 50वें प्रमुख सदस्य के रूप में प्रतिष्ठित हुए हैं।
आप एक प्रतिष्ठित ज्वैलरी व्यवसायी एवं समाजसेवी हैं। आप मैढ़ फाउण्डेशन, हैदराबाद के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने हेतु आप द्वारा किए गए इस अभूतपूर्व सहयोग हेतु संस्था परिवार की ओर से आपको एवं आपके समस्त परिवारजन का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
समाजबंधुओं से निवेदन है कि स्वर्णकार शिक्षा सदन के निर्माण कार्य की शीघ्र पूर्णता हेतु इस पुनीत कार्य में अपना आर्थिक सहयोग प्रदान कर अनुग्रहीत करें।
साभार : श्रीमान् सोहनलाल कडे़ल
अध्यक्ष, अ0 भा0 वित्त समिति, स्वर्णकार शिक्षा सदन, जयपुर
निवेदक-
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसाइटी (रजि०) जयपुर।
श्रीमान लक्ष्मी नारायण जी सोनी (सणखत) एवं श्रीमान महेश कुमार सोनी (सणखत) कलकत्ता (चूरू वाले) द्वारा छात्रावास के एक कक्ष (515/517) निर्माण हेतु राशि 5.00 लाख का सहयोग प्रदान किया गया

आदरणीय महानुभाव,
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी, जयपुर अन्तर्गत निर्माणाधीन स्वर्णकार शिक्षा सदन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। छात्रावास का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
आपको बताते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि श्रीमान लक्ष्मी नारायण जी सोनी (सणखत) एवं श्रीमान महेश कुमार सोनी (सणखत) कलकत्ता (चूरू वाले) द्वारा छात्रावास के एक कक्ष निर्माण हेतु राशि 5.00 लाख प्रदान की गई है। इस हेतु आपको कोटिशः साधुवाद प्रेषित करते है।
समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने हेतु आप द्वारा किए गए इस अभूतपूर्व सहयोग हेतु संस्था परिवार की ओर से आपको एवं आपके समस्त परिवारजन का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
समाजबंधुओं से निवेदन है कि स्वर्णकार शिक्षा सदन के निर्माण कार्य की शीघ्र पूर्णता हेतु इस पुनीत कार्य में अपना आर्थिक सहयोग प्रदान कर अनुग्रहीत करें।
साभार : श्रीमान सोहन लाल कड़ेल
अध्यक्ष, अ0 भा0 वित्त समिति, स्वर्णकार शिक्षा सदन, जयपुर
-निवेदक-
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसाइटी (रजि०) जयपुर
Wednesday, 14 February 2024
बसंत पंचमी के शुभावसर पर स्वर्णकार शिक्षा सदन में माँ सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
बसंत पंचमी के शुभावसर पर स्वर्णकार शिक्षा सदन में माँ सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
जयपुर, 14 फरवरी। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी द्वारा सांगानेर जयपुर में संचालित स्वर्णकार शिक्षा सदन में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य जी महाराज, महंत दक्षिणमुखी बालाजी धाम हाथोज एवं विधायक हवामहल विधानसभा के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
प्रातः पं0 बालकिशन जी द्वारा समाजबंधुओं एवं स्वर्णकार शिक्षा सदन छात्रावास के विद्यार्थियों की उपस्थिति में विधिवत् पूजन क्रिया सम्पन्न कराई गई। तत्पश्चात् माँ सरस्वती प्रतिमा को यथास्थान स्थापित किया गया। उपस्थित मातृशक्ति द्वारा मंगलगीत गाए गए। माँ सरस्वती की प्रतिमा के सौन्दर्य और आभा को देख सभी मंत्रमुग्ध हुए।
इस अवसर पर स्वर्णकार शिक्षा सदन के पदाधिकारी, परामर्शद्, संरक्षक, सदस्य, स्वर्णकार समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। विभिन्न जिलों से स्वर्णकार शिक्षा सदन के सदस्य भी पधारे। उपस्थित महानुभावों द्वारा सम्पूर्ण भवन का अवलोकन किया गया और वर्तमान में संचालित छात्रावास की व्यवस्थाओं एवं भविष्य में संचालित होने वाले विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी संस्था महामंत्री द्वारा प्रदान की गई।
उपस्थित महानुभावों द्वारा यहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों से भी संवाद किया गया और स्वर्णकार शिक्षा सदन की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य जी महाराज द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य में सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया गया। सभी ने समाज के इस संस्थान को समाज के विकास में एक मील का पत्थर बताया और सर्वप्रकार सहयोग हेतु आश्वस्त किया। अन्त में पधारे हुए सभी महानुभावों का संस्था अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और भोजन ग्रहण किया गया।
Friday, 29 September 2023
स्वर्णकार शिक्षा सदन के विद्यार्थी श्री राहुल सोनी (तूणघर) राजकीय सेवा में चयनित
आदरणीय समाजबंधु,
ज्ञातव्य है कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी अंतर्गत संचालित स्वर्णकार शिक्षा सदन, जयपुर का संचालन आप सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
यहां अध्ययनरत विद्यार्थी अपने उद्देश्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कुछ विद्यार्थी राजकीय सेवाओं में चयनित होकर अपना व्यावसायिक जीवन प्रारंभ कर चुके हैं।
इसी क्रम में आपको सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि स्वर्णकार शिक्षा सदन के विद्यार्थी श्री राहुल सोनी (तूणघर) सुपुत्र श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी एवं श्रीमती संतोष देवी सोनी, सतावडिया, मसुदा अजमेर का चयन अध्यापक लेवल-प्रथम पर हुआ है।
आपने आज ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोथी, बदनौर, जिला ब्यावर में कार्यग्रहण किया है।
आपने दूरभाष पर इस सूचना को साझा करने के साथ इस उपलब्धि हेतु स्वर्णकार शिक्षा सदन के उन्नत वातावरण का भी महत्वपूर्ण योगदान बताया।
संस्था परिवार की ओर से आपको एवं आपके परिवारजन को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए श्री राहुल सोनी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आप स्वयं को उच्च स्थान पर स्थापित कर स्वर्णकार शिक्षा सदन की उन्नति एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों की लक्ष्य प्राप्ति में भी अवश्य ही सहयोगी बनेंगे।
सम्पर्क : श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी (पिता), 9251260229
शुभाकांक्षी
रमाकांत जौहरी, अध्यक्ष
उमेश कुमार जोड़ा, महामंत्री
राजेश मायच्छ, कोषाध्यक्ष एवं
स्वर्णकार शिक्षा सदन परिवार, जयपुर
सम्पर्क : 9314405401
Saturday, 27 May 2023
स्वर्णकार शिक्षा सदन के विद्यार्थी श्री राहुल सोनी (खजवानिया) जोधपुर राजस्थान पुलिस विभाग में चयनित हुए
#swarnkarshikshasadan
स्वर्णकार शिक्षा सदन के विद्यार्थियों ने भरी उड़ान - अनेक विद्यार्थियों का विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयन; एक नियुक्त, शेष प्रक्रियाधीन
विनम्र अनुरोध
-
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी, जयपुर द्वारा संचालित स्वर्णकार शिक्षा सदन छात्रावास में समाज के विद्यार्थी उत्तम आवास व्यवस्थाओं क...
-
#swarnkarshikshasadan आदरणीय समाजबंधु, ज्ञातव्य है कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी अंतर्गत संचालित स्वर्णकार शिक्षा सदन, जयपुर क...
-
आदरणीय समाजबंधु, ज्ञातव्य है कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी अंतर्गत संचालित स्वर्णकार शिक्षा सदन, जयपुर का संचालन आप सभी के सहयोग...



















