Monday, 23 February 2026

श्रीमान लक्ष्मी नारायण जी सोनी (सणखत) एवं श्रीमान महेश कुमार सोनी (सणखत) कलकत्ता (चूरू वाले) द्वारा छात्रावास के एक कक्ष (515/517) निर्माण हेतु राशि 5.00 लाख का सहयोग प्रदान किया गया




आदरणीय महानुभाव,

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी, जयपुर अन्तर्गत निर्माणाधीन स्वर्णकार शिक्षा सदन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। छात्रावास का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

आपको बताते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि श्रीमान लक्ष्मी नारायण जी सोनी  (सणखत) एवं श्रीमान महेश कुमार  सोनी (सणखत) कलकत्ता (चूरू वाले) द्वारा छात्रावास के एक कक्ष निर्माण हेतु राशि 5.00 लाख प्रदान की गई है। इस हेतु आपको कोटिशः साधुवाद प्रेषित करते है।

समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने हेतु आप द्वारा किए गए इस अभूतपूर्व सहयोग हेतु संस्था परिवार की ओर से आपको एवं आपके समस्त परिवारजन का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। 

समाजबंधुओं से निवेदन है कि स्वर्णकार शिक्षा सदन के निर्माण कार्य की शीघ्र पूर्णता हेतु इस पुनीत कार्य में अपना आर्थिक सहयोग प्रदान कर अनुग्रहीत करें। 


साभार : श्रीमान सोहन लाल कड़ेल

अध्यक्ष, अ0 भा0 वित्त समिति, स्वर्णकार शिक्षा सदन, जयपुर


-निवेदक- 

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसाइटी (रजि०) जयपुर



No comments:

Post a Comment

विनम्र अनुरोध