भामाशाहों के अथक परिश्रम से अर्जित धन सहयोग से निर्मित स्वर्णकार शिक्षा सदन रचेगा समाज विकास का अभूतपूर्व इतिहास-श्रीमान् घनश्याम जी सोनी, संयुक्त आयुक्त, सी.बी.आई.सी., अहमदाबाद
दिनांक 26 नवम्बर, 2021 को श्रीमान् घनश्याम जी सोनी जयपुर में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी अन्तर्गत निर्माणाधीन स्वर्णकार शिक्षा सदन पधारे। शिक्षा सदन भवन निर्माण की कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता देखकर आपने अत्यन्त संतुष्टि एवं प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि श्रीमान् घनश्याम जी सोनी स्वर्णकार शिक्षा सदन योजना को लेकर बहुत ही सजग एवं चिन्तनशील हैं। स्वर्णकार शिक्षा सदन के उन्नयन हेतु आपका मार्गदर्शन निरन्तर मिल रहा है। देशभर में सामाजिक संस्थाआें एवं समाजबंधुओं को आप द्वारा स्वर्णकार शिक्षा सदन में सहयोग हेतु निरन्तर प्रेरित किया जा रहा है।
आपने कहा कि समाज के भामाशाहों द्वारा अपने अथक परिश्रम से अर्जित धन से स्वर्णकार शिक्षा सदन में सहयोग किया गया है, वह सार्थक हो रहा है। साथ ही समाज के बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने हेतु जो सपने संजोए हैं, स्वर्णकार शिक्षा सदन उनकी पूर्ति का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
स्वर्णकार शिक्षा सदन पहुँचकर आपने फिर अपना संकल्प
दोहराया और विश्वास दिलाया कि जल्द ही आप द्वारा देशभर में विशेषकर
राजस्थान के सभी जिलों में समाजबंधुओं से सम्पर्क कर सहयोग हेतु प्रेरित
किया जाएगा, जिसके सार्थक परिणाम शीघ्र देखने को मिलेंगे।
स्वर्णकार
शिक्षा सदन का भौतिक स्वरूप देखकर आपका उत्साह एवं प्रसन्नता अद्भुत थी। इस
अवसर पर उपस्थित संस्था अध्यक्ष श्रीमान् रमाकान्त जौहरी एवं महामंत्री
श्री उमेश कुमार जौड़ा द्वारा आपका आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वर्णकार
शिक्षा सदन भवन निर्माण एवं भविष्य में संचालन हेतु आपकी सक्रिय भूमिका एवं
मार्गदर्शन हेतु निवेदन किया गया।