#swarnkarshikshasadan
आदरणीय समाजबंधु,
ज्ञातव्य है कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी अंतर्गत संचालित स्वर्णकार शिक्षा सदन, जयपुर का गत एक वर्ष से आप सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। जिस उद्देश्य से समाजबंधु बढ़चढ़कर शिक्षा सदन के निर्माण में अनवरत सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उस उद्देश्य की प्राप्ति का शुभारम्भ हो गया है।
आपको सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि स्वर्णकार शिक्षा सदन के विद्यार्थी श्री राहुल सोनी (खजवानिया) सुपुत्र श्री श्रवण सोनी एवं श्रीमती राधा देवी सोनी, मथानिया जोधपुर का चयन राजकीय सेवा में हुआ है।
आप राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा 2021 उत्तीर्ण कर इसमें चयनित हुए और इन्हे राजस्थान जेल सुरक्षा विभाग आवंटित हुआ हैं l
संस्था परिवार की ओर से आपको एवं आपके परिवारजन को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए श्री राहुल सोनी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आप स्वयं को स्थापित कर स्वर्णकार शिक्षा सदन की उन्नति एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों की लक्ष्य प्राप्ति में भी अवश्य ही सहयोगी बनेंगे।
सम्पर्क : श्री श्रवण सोनी (पिता), 7976669368
शुभाकांक्षी
स्वर्णकार शिक्षा सदन परिवार, जयपुर
सम्पर्क : 9314405401

No comments:
Post a Comment